बाइक को तुरंत स्टार्ट न करें अगर आपकी बाइक पानी में डूब गई है, तो सबसे पहला काम यह करें कि इसे स्टार्ट न करें। दरअसल, बारिश का पानी बाइक के इलेक्ट्रिक सिस्टम , एग्जॉस्ट, व्हील बेयरिंग, इनटेक और ब्रेक के साथ इंजन के अंदर भी जा सकता है। ऐसे में अगर आप अपनी बाइक को स्टार्ट करते हैं, तो बाइक के इलेक्ट्रिक सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा सड़कों या गड्ढों में जमा बारिश का पानी गंदा हो जाता है। यही कारण है कि पानी के जरिए कीचड़ या गंदगी बाइक के सिस्टम के अंदर जा सकता है। ऐसे में बाइक को चालू करने की स्थिति में वाहन को नुकसान पहुंच सकता है।बाइक की बैटरी को डिस्कनेक्ट करें अगर आपकी बाइक पानी में डूब गई है, तो इसकी बैटरी को तुरंत डिस्कनेक्ट कर दें। इससे बाइक के इलेक्ट्रिक सिस्टम को नुकसान नहीं पहुंचेगा। दरअसल, मौजूदा समय में कई ऐसी हाइटेक बाइक्स हैं, जिनमे इंजन बंद होने के बावजूद बैटरी के जरिए इलेक्ट्रिक की सप्लाई जारी रहती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक ग्राउंडिंग को रोकने के लिए बैटरी को डिस्कनेक्ट कर दें।स्पार्क प्लग को निकालें अगर आपको लगता है कि आपके बाइक के अंदर पानी चला गया है, तो बैटरी के अलावा आप बाइक के स्पार्क प्लग को भी हटा दें। दरअसल, पानी के कारण स्पार्क प्लग के धागे खराब हो सकते हैं। इसके अलावा अगर लंबे समय के लिए इन्हें छोड़ दिया जाए, तो बारिश के पानी में मौजूद मिट्टी इन पर जम सकती है, जिससे इन्हें हटाना बहुत मुश्किल हो सकता है।बाइक के अंदर से निकालें पानी अगर आपको लगता है कि बाइक के अंदर बारिश का पानी चला गया है, तो इसे निकालने की कोशिश करना एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आप अपनी बाइक्स को दोनों साइड झुका सकते हैं। हालांकि, ज्यादा सीसी वाली मोटरसाइकिलें भारी होती हैं। ऐसे में यह प्रक्रिया थोड़ी मुश्किल साबित हो सकती है। वहीं, कंपनी के दिए टूल का इस्तेमाल करके आप बाइक के पैनल कवर को खुद खोल सकते हैं। हालांकि, यह तभी करें, जब आपको इसकी पूरी जानकारी हो।
Source: Navbharat Times August 11, 2021 10:30 UTC