खास बातें पटना में भारी बारिश की वजह से जन-जीवन प्रभावित है कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है एनडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैंबिहार (Bihar) की राजनीति पटना (Patna) में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हालात खराब हो गए हैं. शहर के कई हिस्सों में लोगों ने शिकायत की है कि बीते दो दिनों से उनके यहां बिजली नहीं आ रही है. पीने के पानी का भी संकट खड़ा हो गया है. आपको बता दें कि भारी बारिश की वजह से बिहार के तमाम हिस्सों में जन-जीवन प्रभावित है. हॉस्पिटल में पानी भरा होने की वजह से मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं.
Source: NDTV September 29, 2019 13:07 UTC