बाइकथॉन में मचा धमाल, साइकिल चलाकर युवाओं ने पेश की मिसाल - News Summed Up

बाइकथॉन में मचा धमाल, साइकिल चलाकर युवाओं ने पेश की मिसाल


रांची(ब्यूरो)। हिप हिप हुर्रे, वी आर रांची जैसे जोशीले नारों से सुबह के सात बजे सिटी का मोरहाबादी ग्राउंड गूंज उठा। क्या बच्चे, क्या जवान, सभी के चेहरे पर गजब का उत्साह नजर आ रहा था। मौका था ओमनीजेल प्रेजेंट्स दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट बाइकथॉन सीजन 14 सपोर्टेड बाई एवन साइकिल्स का। इसमें बड़े ही उत्साह के साथ रांची के लोग शामिल हुए। सुबह सात बजते ही मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समीप लोग जुटने लगे। बाइकथॉन में पार्टिसिपेट करने वाले प्रतिभागियों ने सबसे पहले डीजे आईनेक्स्ट के काउंटर पर जाकर किट कूपन दिखाकर किट पाया। कार्यक्रम स्थल पर ही सभी टीशर्ट, कैप लगा कर रेडी हुए और रैली के लिए कतारबद्ध होने लगे।फ्लैग ऑफजैसे ही कार्यक्रम के चीफ गेस्ट गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो तथा रांची एसएसपी कौशल किशोर ने फ्लैग ऑफ किया। सभी साइकिल सवार आगे बढ़ गए। रैली की शक्ल में बच्चे, बूढ़े, युवा सभी साइक्लिंग करते हुए रांची यूनिवर्सिटी गेट तक गए और फिर वापस बापू वाटिका लौटे। इस दौरान रैली में शामिल सभी लोग हेल्थ और हेल्दी एन्वायरमेंट का मैसेज देते दिखे। कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए एसएसपी रांची किशोर कौशल, स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदकुलियार, आईएफएस एनके सिंह, चैंबर के जेनरल सेकेट्री डॉ अभिषेक कुमार रामाधीन ने साइक्लिंग कर लोगों को इसके प्रति अवेयर किया।साइक्लिंग है जरूरीचीफ गेस्ट विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि दैनिक जागरण आईनेक्स्ट का यह प्रयास काफी सराहनीय है। साइक्लिंग से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि पर्यावरण भी संतुलित रहता है। वहीं रांची एसएसपी किशोर कौशल ने भी बाइकथॉन की सराहना करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी लाइफ स्टाइल में साइकिल को हिस्सा बनाने की जरूरत है।


Source: Dainik Jagran September 18, 2022 18:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */