बांदा में करंट से युवक की मौत, बनाता था सरौती - News Summed Up

बांदा में करंट से युवक की मौत, बनाता था सरौती


संवाद सहयोगी पैलानी दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक ने दम तोड़ दिया। वह ससंवाद सहयोगी पैलानी : दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक ने दम तोड़ दिया। वह सरौती बनाने का काम करता था।कस्बा निवासी 26 वर्षीय प्रदीप कुमार विश्वकर्मा कारीगर था। सुबह नहाने के लिए जैसे ही स्नानघर का दरवाजा पकड़ा, तभी करंट की चपेट में आ गया। गिरने की आवाज सुन पहुंची उसकी भाभी प्रीति ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आ गए। वह जैसे ही दरवाजा तोड़ने के लिए आगे बढ़े तो प्रीति ने करंट की आशंका जताते हुए रोक दिया। किसी तरह उसे बाहर निकाल स्वजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।----------------------सड़क हादसों में दंपती समेत चार घायल, भर्तीजागरण संवाददाता, बांदा : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार दंपती घायल हो गए। एक अन्य जगह पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हुए।चिल्ला थाना क्षेत्र के ग्राम पलरा निवासी 63 वर्षीय शिवमंगल शुक्रवार दोपहर खेत से 60 वर्षीय पत्नी राजवंती के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। हादसे के बाद आरोपित चालक वाहन समेत फरार गया। ग्रामीणों ने उन्हें सड़क में घायल पड़े देखकर स्वजन को मामले की जानकारी दी। इससे स्वजन आनन-फानन दोनों को घायल व बेहोशी की अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। एक अन्य सड़क हादसे में जिला पन्ना मध्य प्रदेश के ग्राम अखरूरपुर निवासी 42 वर्षीय संजय व उसके गांव का 28 वर्षीय राजू घायल हो गए। वह दोनों गुरुवार रात बाइक पर यहां शहर आ रहे थे। रास्ते में सामने से तेज रफ्तार कार की उन्हें टक्कर लग गई।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 25, 2020 17:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */