कुदरहा (बस्ती)। थाना कलवारी क्षेत्र अंतर्गत शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 अप्रैल 2026 को रात लगभग 10:00 बजे राजेश कुमार गौड़ (उम्र करीब 40 वर्ष), पुत्र रामकुमार, निवासी भंगुरा, मोटरसाइकिल (संख्या UP51N5898, बजाज डिस्कवर) से राम जानकी मार्ग पर पाऊं बाजार के पास भंगुरा से गायघाट की ओर जा रहे थे।इसी दौरान अचानक सड़क पर आए सांड से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा (बनहरा) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।यह भी पढ़े : ‘मैं सदमे में हूं… मां ही बन गई सौतन’, दामाद के साथ भागी सास गुरुग्राम में मिली, सबके सामने भर दी मांग, चीखती रही पत्नी…
Source: Dainik Bhaskar April 05, 2026 17:29 UTC