Hindi NewsLocalJharkhandRanchiRanchi News Update; Two Monor Girl Sconding From A Doctor, Police Take Her In CutodyAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपनाबालिग लड़की से घरेलू काम करा रहे थे डॉक्टर: बरियातू से भाग कर अरगोड़ा पहुंची दो बच्चियां, पुलिस से कहा- बहुत डांटते हैं, हम नहीं रहना चाहते हैंरांची 19 घंटे पहलेकॉपी लिंकअरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों लड़कियां बहुत डरी हुई थी। (फाइल)गिरीडीह की रहने वाली है दोनों बच्चियांपुलिस ने दोनों को सीडब्ल्यूसी को सौंप दियारांची के बरियातू में एक डॉक्टर दो नाबालिग लड़कियों से घरेलू काम करा रहे थे। डॉक्टर पर दोनों बच्चियों ने डांटने और मारपीट का आरोप लगाया है। परेशान लड़कियां रविवार को मौका देखकर घर से भाग गईं। भागकर दोनों बरियातू से अरगोड़ा रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने उसे थाना पहुंचा दिया।अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों लड़कियां बहुत डरी हुई थी। ये गिरिडीह की रहने वाली है और वापस अपने घर जाना चाहती है। लड़कियों ने बताया कि जिनके घर वे काम करती थी, वे उन्हें बहुत डांटते थे। वे उनके साथ कभी-कभी मारपीट भी करते थे। दोनों लड़कियों में एक की उम्र 7 और दूसरे की 12 वर्ष है।जांच में जुटी पुलिसथाना प्रभारी ने बताया कि लड़कियों को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि लड़कियां कितने दिन से वहां काम कर रही थी। किसकी मर्जी से ये गिरिडीह से रांची आईं थी। परिवार वालों की क्या स्थिति है। इसकी जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
Source: Dainik Bhaskar February 08, 2021 05:26 UTC