Dainik Bhaskar May 05, 2019, 05:11 PM ISTनरेंद्र मोदी ने प्रतापगढ़ में राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर-1 कहा थाप्रियंका का जवाब- शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनका अपमान करते हैं मोदीनई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने पिता राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर-1 बताए जाने पर ट्वीट किया, "लड़ाई खत्म हो गई। आपकी नियति आपका इंतजार कर रही है। अपने बारे में जो आपके विचार हैं, वह मेरे पिता पर थोपने से भी आप बच नहीं पाएंगे। बहुत सारा प्यार।" शनिवार को मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में चुनावी रैली में कहा था, "नामदार के पिता का जीवन तो भ्रष्टाचारी नंबर-1 के रूप में समाप्त हुआ। यह देश धोखेबाजों को कभी माफ नहीं करता।"Modi Ji,The battle is over. Your Karma awaits you. Projecting your inner beliefs about yourself onto my father won’t protect you. All my love and a huge hug.
Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 08:23 UTC