मोदी ने 2014 में कहा था- विदेश में इतना कालाधन कि वापस आ जाए तो हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख होंगेअठावले ने कहा- सरकार के पास अभी पैसे नहीं, लेकिन जल्द पूरा करेगी वादाकेंद्रीय मंत्री ने कहा- 2019 में दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी, विपक्षी पार्टियां सीटों के बंटवारे को लेकर भ्रमितDainik Bhaskar Dec 18, 2018, 08:43 PM ISTनई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने दावा किया कि भाजपा जल्द ही 15 लाख रुपए देने का वादा पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों के खाते में 15 लाख रुपए धीरे-धीरे आएंगे, एक साथ नहीं।उन्होंने कहा कि सरकार के पास अभी पर्याप्त पैसे नहीं है। इसके लिए आरबीआई से पैसे मांगे गए, लेकिन बैंक पैसा नहीं दे रही है। इसलिए पैसा इकट्ठा नहीं हो सका। अभी कुछ तकनीकी खामी है।'तीन राज्यों में हार पर विचार कर रही एनडीए'सांगली में एक कार्यक्रम के दौरान अठावले ने कहा कि भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां तीन राज्यों में मिली हार पर विचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर सरकार बनाएगी। विपक्षी पार्टियां सीटों के बंटवारे और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर भ्रमित हैं।2014 में मोदी ने कालेधन पर कार्रवाई की बात कही थीप्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने 2014 में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि विदेश में इतना कालाधन है कि अगर देश में वापस आ जाए, तो हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख होंगे। उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार आते ही हम कालाधन रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
Source: Dainik Bhaskar December 18, 2018 15:07 UTC