Dainik Bhaskar May 07, 2019, 12:23 PM ISTयूटिलिटी डेस्क. हर किसी को सपाना होता है कि खुद का घर हो। इस सपने को सच करना अब थोड़ा आसान हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग के तहत हाउसिंग लोन लिमिट बढ़ा दी है। आरबीआई ने इस संबंध में बैंकों को निर्देश जारी कर कहा है कि अब मेट्रोपॉलिटन सेंटर्स के लिए 35 लाख रुपए की लोन सीमा होगी। मेट्रोपॉलिटन सेंटर वे होंगे जहां की आबादी 10 लाख या उससे अधिक होगी। इससे पहले मेट्रोपॉलिटन सेंटर्स पर 28 लाख रुपए तक का ही लोन मिलता था।पहले मिलता था कम लोन
Source: Dainik Bhaskar May 07, 2019 06:07 UTC