बडगाम के जाबेर मोहल्ला के रहने वाले गुलाम मोहम्मद बट की बेटी सीमा जेहरा बांग्लादेश के जेस्सोर स्थित अद्दीन सकीनार मेडिकल कालेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसके परिजनों के मुताबिक 11 जनवरी की रात को उसकी अचानक मृत्यु हो गई।श्रीनगर, राज्य ब्यूरो : बांग्लादेश में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही बड़गाम की एक 25 वर्षीय छात्रा की मृत्यु हाे गई है। उसके परिवार वालों ने प्रदेश सरकार व केंद्रीय विदेश मंत्रालय से उसका शव कश्मीर लाने में सहयोग का आग्रह किया है। यहां मिली जानकारी के अनुसार, बड़गाम के जाबेर मोहल्ला के रहने वाले गुलाम मोहम्मद बट की बेटी सीमा जेहरा बांग्लादेश के जेस्सोर स्थित अद्दीन सकीनार मेडिकल कालेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसके परिवार वालों ने बताया कि 11 जनवरी मंगलवार की रात को उसकी अचानक मृत्यु हो गई। उन्हें उसकी मृत्यु के कारणों की तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है।उसके उसके परिवार वालों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय विदेश मंत्रालय से आग्रह किया है कि वह दिवंगत सीमा जेहरा का पार्थिव शरीर बांग्लादेश से कश्मीर लाने में उनकी मदद करें ताकि वह उसे अपने पैतृक कब्रिस्तान मं सुपुर्दे खाक कर सकें। जम्मू कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने भी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से सीमा जेहरा का पार्थिव शरीर लाने में सहयोग का आग्रह किया है। इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देशानुसार दिल्ली स्थित जम्मू कश्मीर के अतिरिक्त रेजिडेंट कमीशनर ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय को इस संदर्भ में एक पत्र लिखा है।ज्ञात रहे कि पिछले दिनों पाकिस्तान में भी कश्मीर घाटी के मेडिकल के छात्र की पाकिस्तान में हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके शव को भी विदेश मंत्रालय के सहयोग से भारत लाने की पहल की गई थी। एक महीने के अंदर घाटी के रहने वाले मेडिकल के विद्यार्थी की विदेश में यह दूसरी मौत की घटना है। बहरहाल अभी इस ताजे घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली सकी है की छात्रा की किन परिस्थिति में मौत हुई है।
Source: Dainik Jagran January 12, 2022 22:41 UTC