बच्चों के लिए पर्याप्त है कोरोना वैक्सीन फाइजर की कम डोज, FDA पैनल ने दी मंजूरी - News Summed Up

बच्चों के लिए पर्याप्त है कोरोना वैक्सीन फाइजर की कम डोज, FDA पैनल ने दी मंजूरी


बच्चों के लिए पर्याप्त है कोरोना वैक्सीन फाइजर की कम डोज, FDA पैनल ने दी मंजूरीकोरोना महामारी से जारी लड़ाई में अब तक वैक्सीन ही सफल हथियार बनकर सामने आ रही है। इस क्रम में बच्चों के लिए वैक्सीन पर रिसर्च जारी है। आज अमेरिका में FDA पैनल ने बच्चों के लिए फाइजर की कम मात्रा में डोज को पर्याप्त बताया है।वाशिंगटन, एपी। अमेरिका में 5 से 11 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सरकार के सलाहकारों ने मंगलवार को फाइजर के पक्ष में फैसला दिया है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन एडवाइजरी पैनल ने सर्वसम्मति से इस वैक्सीन को बच्चों के लिए प्रभावी बताया है। अरकंंसास यूनिवर्सिटी की FDA सलाहकार जेनेट ली ( Jeannette Lee) ने कहा, 'वायरस कहीं नहीं जा रहा। हमें इसके साथ रहने के तरीके को खोजना होगा और मुझे लगता है कि ऐसा करने में वैक्सीन मदद कर सकता है।'बच्चों के लिए कारगर है फाइजरउल्लेखनीय है कि फाइजर की डोज पहले से ही दुनिया भर के देशों में 12 साल से ज्यादा उम्र के किशोरों और वयस्कों को लगाई जा रही है। पिछले सप्ताह संघीय स्वास्थ्य नियामकों ने बताया था कि फाइजर वैक्सीन के विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाई गई खुराक प्राथमिक स्कूल के बच्चों में लक्षण वाले संक्रमण को रोकने में अत्यधिक प्रभावी पाई गई है और इससे कोई अप्रत्याशित सुरक्षा समस्या भी नहीं होती है। हालांकि बड़ों की तुलना में कम उम्र के बच्चों में कोरोना संक्रमण का खतरा कम है इसलिए पैनल ने फैसला माता-पिता पर छोड़ने का निर्णय लिया है।BREAKING: The @US_FDA Vaccines and Related Biological Products Advisory Committee (#VRBPAC) voted in support of granting Emergency Use Authorization (EUA) for the Pfizer-BioNTech #COVID19 vaccine in children ages 5 to <12 years. Learn more: https://t.co/R8QPujSN2v pic.twitter.com/sJpg0lWT8R — Pfizer Inc. (@pfizer) October 26, 2021अगले माह तक बच्चों के लिए होगा उपलब्धअगले माह तक फाइजर बच्चों के लिए उपलब्ध हो सकता है। बता दें कि फाइजर को पहले से ही 12 व उससे अधिक उम्र के बच्चों व किशोरों के लिए मान्यता मिल चुकी है। वहीं माडर्ना अभी तक किशोर वर्ग तक मान्यता हासिल नहीं कर पाई है। माडर्ना ने हाल में ही दावा किया है कि बच्चों में इसकी खुराक कोरोना वायरस से लड़ने वाले एंटीबडी विकसित करने में सक्षम है।


Source: Dainik Jagran October 27, 2021 07:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */