X पर जेम्स ऑफ हिमाचल (@GemsHimachal) ने अंकल की माफी की वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में बताया कि जिला ऊना में एक बच्ची ने एक व्यक्ति के घर से अमरूद तोड़ लिए तो उस व्यक्ति ने उसे घर पर बांध दिया वीडियो वायरल होने के बाद व्यक्ति ने सामने आकर अपने कृत्य पर माफी भी मांग ली है। खैर, वीडियो में अंकल ने भी माफी मांगते हुए कहा कि ‘मैंने जो बच्ची को बांधा था, आगे से ऐसा काम नहीं होगा। इस बात का मैं दुख मना रहा हूं। आगे से ऐसा नहीं होगा।’ वीडियो बनाने वाले बंदे ने अंकल को सख्त चेतावनी दी कि आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। जिस पर अंकल ने भी कहा कि ‘हां, आगे से ऐसा नहीं होगा।’ फिलहाल, अंकल ने जो माफी मांगी है, उसकी वीडियो आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं। आइए पढ़ते है, लोगों ने इस मामले में क्या रिएक्शन दिया है।लेखक के बारे में प्रखर पाण्डेय प्रखर पाण्डेय नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और पिछले 3.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वायरल जर्नलिज्म में विशेषज्ञता रखने वाले प्रखर ने अब तक 3100 से अधिक लेख लिखे हैं। वह सोशल मीडिया की दुनिया (Instagram, X/Twitter, Reddit, Threads और Facebook) की नब्ज पहचानने में माहिर हैं। प्रखर की विशेषता केवल ट्रेंड्स को पकड़ना ही नहीं, बल्कि इंडियन रेलवे और ट्रेन यात्राओं से जुड़ी ऐसी 'फ्रेश' और 'यूनिक' खबरें सामने लाना है, जो सीधे आम आदमी के जीवन को प्रभावित करती हैं। प्रखर मानते हैं कि 'वायरल' होने का अर्थ केवल सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि कंटेंट की गहराई और उसकी प्रमाणिकता सुनिश्चित करना है। यही कारण है कि वे किसी भी सोशल मीडिया स्टोरी को पब्लिश करने से पहले मूल सोर्स या पोस्ट करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर उसकी सत्यता की जांच करते हैं। साल 2025 में उनके द्वारा कवर की गई 'ढाबे पर फौजियों' की कहानी इसका प्रमाण है, जिसने न केवल लोगों को दिल जीता, बल्कि अपनी विश्वसनीयता के कारण सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना भी पाई। एक Gen-Z लेखक होने के नाते प्रखर को आज की युवा पीढ़ी की पसंद और डिजिटल व्यवहार की गहरी समझ है। वे वायरल कंटेंट के 'हल्केपन' को कम करने के लिए उसमें मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सीख को पिरोते हैं, ताकि पाठक केवल खबर न पढ़ें, बल्कि उससे जुड़ाव महसूस करें। मनोरंजन, खेल और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उनकी पैनी नजर उनके लेखों को अधिक सूचनात्मक और ट्रेंडी बनाती है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्रखर ने फिल्म सिटी स्थित गुलशन कुमार जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन इंस्टीट्यूट (नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त) से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में BA किया है। इसके अलावा, उन्होंने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज से राजनीति विज्ञान में MA की डिग्री हासिल की है। यह शैक्षणिक आधार उन्हें खबरों को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से समझने में मदद करता है। नवभारत टाइम्स के साथ जुड़ने से पहले, प्रखर ने करीब पौने दो साल जागरण.कॉम में अपना योगदान दिया था, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स, एस्ट्रो और लाइफस्टाइल जैसी विभिन्न बीट्स पर हजारों वेब स्टोरीज कवर कीं। प्रखर का उद्देश्य जटिल से जटिल खबर को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, ताकि वह हर आम आदमी के लिए उपयोगी साबित हो सके।... और पढ़ें
Source: Navbharat Times April 06, 2026 08:15 UTC