बच्ची के लिए फरिश्ते बने डॉक्टर: एक्सीडेंट में कटा 4 साल की लड़की का पैर, डॉक्टरों ने 6 घंटे की सर्जरी से जोड़ा, DC ने 1 लाख की मदद दी - News Summed Up

बच्ची के लिए फरिश्ते बने डॉक्टर: एक्सीडेंट में कटा 4 साल की लड़की का पैर, डॉक्टरों ने 6 घंटे की सर्जरी से जोड़ा, DC ने 1 लाख की मदद दी


Hindi NewsLocalPunjabJalandhar4 Year Old Girl's Leg Chopped Off In An Accident, Doctors Connected 6 Hours Surgery, DC Gave 1 Lakh HelpAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबच्ची के लिए फरिश्ते बने डॉक्टर: एक्सीडेंट में कटा 4 साल की लड़की का पैर, डॉक्टरों ने 6 घंटे की सर्जरी से जोड़ा, DC ने 1 लाख की मदद दीजालंधर 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकअस्पताल में भर्ती लड़की का हालचाल पूछते रेडक्रॉस सेक्रेटरी इंद्रदेव सिंह।कपूरथला की 4 साल की लड़की दीक्षा रोड एक्सीडेंट में पैर गंवा बैठी। जिसे डॉक्टरों ने 6 घंटे की मेहनत के बाद जोड़ तो दिया लेकिन इसका 2 लाख रुपए खर्चा आ गया। इसका पता चलते ही जालंधर के DC घनश्याम थोरी ने तुरंत एक लाख रुपया अस्पताल को अदा कर दिया। इसके अलावा उसकी दवाओं का करीब 50 हजार का खर्चा भी रेडक्रॉस सोसाइटी के जरिए दिया जाएगा। यह राशि आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के तहत मुहैया कराई जाएगी।दिहाड़ीदार पिता के पास नहीं थे रुपएदीक्षा का कपूरथला में एक्सीडेंट हुआ। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी से उसका पैर जोड़ा जा सकता है। इसके बाद उसके जालंधर के रिश्तेदारों ने प्रशासन से वित्तीय मदद मांगी। जिसके बाद उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी को तुरंत एक लाख की रकम अस्पताल को देने को कहा।वॉट्सऐप ग्रुप में देखा मैसेज, संस्था से किया संपर्कदीक्षा की मदद के लिए वॉट्सऐप ग्रुप में मैसेज डाला गया था। वहीं DC घनश्याम थोरी ने इसे देखा और संस्था से संपर्क किया। इसके बाद सोशल एक्टिविस्ट राजकुमार चौधरी ने उन्हें पूरे मामले के बारे में जानकारी दी। DC थोरी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से ऐसे जरूरतमंद परिवारों की पूरी मदद की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar June 01, 2021 12:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */