बक्सर में अंचल नाजिर गिरफ्तार: 3.90 लाख सरकारी राशि गबन करने के आरोप में फरार चल रहा था नाजिर, डेढ़ महीने बाद पुलिस ने घर से दबोचा - News Summed Up

बक्सर में अंचल नाजिर गिरफ्तार: 3.90 लाख सरकारी राशि गबन करने के आरोप में फरार चल रहा था नाजिर, डेढ़ महीने बाद पुलिस ने घर से दबोचा


Hindi NewsLocalBiharPatnaBuxarBihar News; Police Arrested Anjal Nazir Of Simri Block In Buxar, Accused Of Embezzling Government MoneyAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबक्सर में अंचल नाजिर गिरफ्तार: 3.90 लाख सरकारी राशि गबन करने के आरोप में फरार चल रहा था नाजिर, डेढ़ महीने बाद पुलिस ने घर से दबोचाबक्सर 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने नाजिर को गिफ्तार कर जेल भेज दिया।बक्सर में 3.90 लाख सरकारी राशि गबन करने के आरोप में सिमरी प्रखंड के अंचल नाजिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को नया भोजपुर स्थित आवास से नाजिर बैरम अली खां को दबोच लिया। वह करीब डेढ़ महीना से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार नाजिर बैरम अली खां के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई थी। जांच के बाद गबन का आरोप सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर नारिज बैरम अली खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।चक्की के अंचलाधिकारी ने 19 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। अंचलाधिकारी के अनुसार नाजिर बैरम अली खां ने राजस्व संग्रह एवं सैरात बंदोबस्ती के 3 लाख 90 हजार से अधिक रुपये का गबन किया है। इसकी जांच सरकारी कर्मी अजय कुमार सिन्हा से करायी गई थी। जांच में तथ्य की पुष्टि होने के बाद उसे नामजद किया गया था।पुलिस के अनुसार नाजिर बैरम अली खां पिछले कई दिनों से फरार चल रहा। पुलिस उसे पिछले कई दिनों से तलाश रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बैरम अली खां अपने घर में छुपा हुआ है। इसके बाद पुलिस के दलबल के साथ उसके घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी नाजिर बैरम अली खां ने कहा कि उसके सरकारी राशि गबन नहीं की। उसके ऊपर लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। गहरी साजिश रचकर उसे फंसाया जा रहा है।


Source: Dainik Bhaskar June 01, 2021 10:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */