बकाया मांगने पर चलाई गोली, पुलिस ने दबोचा - News Summed Up

बकाया मांगने पर चलाई गोली, पुलिस ने दबोचा


गोरखपुर (ब्यूरो)। गोरखनाथ के रहने वाले सीमेंट व्यापारी अरशद खान शुक्रवार की रात बाइक से अपने भाई अरीब संग राजघाट के रायगंज जा रहे थे। बनकटी चक के पास खूंनीपुर के रहने वाले सैय्यद शादान ने रोक लिया और रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद कर लिया। एक साल पहले शादान ने 1.30 लाख रुपए का सीमेंट लिया था जिसे लौटाने में वह आनाकानी कर रहा था। दबाव बनाने पर चेक दिया जो बाउंस हो गया।विवाद होने पर गोली चलाकर भागाशुक्रवार की रात अरशद ने बकाया रुपए के लिए तगादा किया तो शादान उलझ गया और पिस्टल निकाल लिया। पिस्टल देखते ही अरशद भागने लगे तो उसने फायर कर दिया। लेकिन गोली नहीं लगी। अरशद ने इसकी सूचना पुलिस को दी। राजघाट एसएचओ रणधीर मिश्रा ने कहा, तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके आरोपित की तलाश की जा रही थी। शनिवार सुबह उसे अरेस्ट किया गया।दुबई से आई पति की कॉल, विवाद पर पत्नी ने दी जानफोन पर बातचीत के दौरान पति से विवाद होने पर महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। शनिवार की सुबह बच्चों ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। छह माह पहले पति मजदूरी करने दुबई गया था। बच्चों ने सिकरीगंज पुलिस को बताया कि रात में अब्बू का फोन आया था। रुपए को लेकर अम्मी से बहस हुई थी। सिकरीगंज बाजार में किराये पर कमरा लेकर दो बेटों के साथ रहने वाली राजिदा का पति सलीम दुबई में रहता है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले सलीम ने 10 साल पहले दिल्ली में सिकरीगंज की बारीगांव निवासी राजिदा से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन तक दिल्ली में साथ रहने के बाद सिकरीगंज में किराये पर कमरा लेकर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहने लगा। छह माह पहले सलीम दुबई चला गया। 10 वर्षीय बेटे जुनैद ने बताया कि रात में अब्बू का फोन आया था। रुपए की बात को लेकर अम्मी से कहासुनी हो गई। लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह खुदकुशी कर लेगी। सिकरीगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Source: Dainik Jagran January 16, 2022 01:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */