बंपर भर्ती: UPSC, BHEL और AAI में निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन - News Summed Up

बंपर भर्ती: UPSC, BHEL और AAI में निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन


सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने चिकित्सा विशेषज्ञ के 422 पद पर वैकेंसी निकाली है। कैंडिडेट्स 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आयु सीमा: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।सैलरी: 15,600 से 39,100 रुपए प्रतिमाह।सिलेक्शन प्रोसेस: इंटरव्यू के आधार पर होगा।आवेदन शुल्क: एससी/एसटी/ ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1 हजार रुपए लगेगा। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2 हजार रुपए रखा गया है। विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट http://mppsc.mp.gov.in/ पर उपलब्ध है।शैक्षणिक योग्यता: दंत चिकित्सा विशेषज्ञ के लिए भारतीय दंत चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर की डिग्री और मध्यप्रदेश राज्य दंत चिकित्सा परिषद में स्थायी पंजीयन अनिवार्य है। शेष पदों के लिए नेशनल चिकित्सा आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में पीजी डिप्लोमा, पीजी डिग्री आदि समेत मध्यप्रदेश चिकित्सा परिषद में पंजीयन होना अनिवार्य है।कैसे करें आवेदनइच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://mppsc.mp.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें।ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट के 57 पदों पर भी भर्तीमध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट के 57 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 27 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।शैक्षणिक योग्यता: कैंडिडेट्स ने MCI से मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS/PG की डिग्री हासिल की हो। विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।चयन प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।आयु सीमा: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की आयु 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगीक्रेडिट : bhaskar.com


Source: Dainik Bhaskar September 25, 2022 04:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */