बंगाल / हिंसा के बीच ममता ने स्कूल में विद्यासागर की मूर्ति का अनावरण किया - News Summed Up

बंगाल / हिंसा के बीच ममता ने स्कूल में विद्यासागर की मूर्ति का अनावरण किया


Dainik Bhaskar Jun 11, 2019, 02:10 PM IST14 मई को अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसक झड़प में विद्यासागर की प्रतिमा खंडित हुई थीभाजपा-टीएमसी ने एक-दूसरे पर विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया थाकोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में कॉलेज स्ट्रीट के हरे स्कूल ग्राउंड में समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा का अनावरण किया। विद्यासागर कॉलेज में भी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पिछले महीने 14 मई को अमित शाह के रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। इसमें विद्यासागर की प्रतिमा खंडित हो गई थी। दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया था।पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सोमवार को हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गए। उधर, भाजपा का दावा है कि जय श्री राम के नारे लगाने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी कार्यकर्ता की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक समतुल डोलोई (43) का शव सोमवार को सर्पोटा गांव के एक खेत में मिला था। पुलिस ने फिलहाल हत्या के कारणों पर कुछ नहीं कहा है।इलाके के लोग डरे हुए हैंधमाका उत्तर 24 परगना के कांकीनारा इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने बीती रात देसी बम से हमला किया था। हम डरे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से मदद की मांग की गई है। पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।‘तृणमूल कार्यकर्ताओं ने की हत्या’वहीं, उत्तर 24 परगना के सर्पोटा गांव में सोमवार सुबह में खेत में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, डोलोई रविवार रात एक कार्यक्रम में गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। गर्दन पर गला दबाने के निशान थे। हावड़ा ग्रामीण के भाजपा अध्यक्ष अनुपम मलिक ने दावा किया कि डोलोई भाजपा समर्थक थे। जय श्री राम के नारे लगाने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी हत्या कर दी।तृणमूल कांग्रेस के विधायक समीर पांजा ने इससे इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जांच में ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।ममता ने नारे लगाने पर विरोध जताया थापिछले महीने ममता बनर्जी के सामने भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाए थे। इससे वे नाराज हो गईं थीं। उन्होंने कहा था कि ये भाजपा के बाहरी लोग हैं, सबको देख लूंगी। 8 अप्रैल को उत्तर 24 परगाना जिले में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प में करीब 3 लोग मारे गए थे।सुप्रियो ने पार्टी कार्यकर्ता की हत्या पर दुख जतायापश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने सोमतुल डोलोई की मौत पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। सुप्रियो ने कहा कि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस शासित राज्य में अराजकता फैली हुई है।


Source: Dainik Bhaskar June 11, 2019 05:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */