Dainik Bhaskar Jun 15, 2019, 04:17 PM ISTअज्ञात लोगों ने मुर्शिदाबाद जिले के डोमलक में रात को घर पर हमला कियाशुक्रवार को उत्तर 24 परगना में भाजपा की महिला कार्यकर्ता की हत्या हुई थीकोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार रात तृणमूल कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उनके घर पर बम भी फेंके। मृतकों के परिजन ने भाजपा समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस को शक है कि हत्याकांड के राजनीतिक रंजिश के चलते अंजाम दिया गया।एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "डोमलक के कुचियामोरा गांव में अज्ञात हमलावरों ने बम फेंके और गोलियां चलाईं। इस हमले में खैरुद्दीन शेख (55) और सोहेल राना (19) समेत तीन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे।"मृतक के बेटे ने कहा- रात को अचानक धमाके हुएखैरुद्दीन के बेटे मिलन ने बताया कि रात को सभी लोग सो रहे थे, तभी अचानक धमाके सुनाई दिए। उठकर देखा तो पिता को गोली लगी थी। कुछ दिन पहले चाचा की भी हत्या कर दी गई थी। एक रिश्तेदार का आरोप है कि हमलावर हत्या के एक अन्य मामले में आरोपी हैं। मैं इस केस में गवाह हूं, इसलिए वे मेरे पीछे पड़े हैं। शनिवार को वे यहां मुझे ढूंढने आए थे, लेकिन घर पर नहीं मिला तो चाचा और भतीजे को मार डाला।भाजपा की महिला कार्यकर्ता की हत्या हुई थीशुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में भाजपा की महिला कार्यकर्ता सरस्वती दास को गोली मारी गई थी। इसके बाद बंगाल भाजपा ने ट्वीट किया, ‘बशीरहाट में तृणमूल समर्थकों ने सरस्वती की गोली मारकर हत्या कर दी। बंगाल में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं। ममता बनर्जी खुद राज्य की गृह मंत्री हैं।’
Source: Dainik Bhaskar June 15, 2019 08:19 UTC