फ्लिपकार्ट पर Oppo Fantastic Days सेल, बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट - News Summed Up

फ्लिपकार्ट पर Oppo Fantastic Days सेल, बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट


Oppo Fantastic Days सेल, बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट पॉप्युलर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट इन दिनों Oppo Fantastic Days सेल चल रही है। यह सेल 21 अगस्त तक चलेगी और इस दौरान ओप्पो के बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स पर ढेरों ऑफर्स मिल रहे हैं। सेल के दौरान Oppo A9 2020, Oppo Reno 2F, Oppo Reno 3 Pro और Oppo Reno 10X Zoom जैसे डिवाइसेज पर ऑफर्स मिलेंगे। आप सेल के दौरान ये डिवाइसेज खरीद सकते हैं।Oppo A9 2020 ओप्पो के इस डिवाइस का ओरिजनल प्राइस 18,990 रुपये है लेकिन सेल के दौरान इसे 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है और 6.5 इंच की LCD स्क्रीन मिलती है। इसमें स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है और 48 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सिस्टम मिलता है।Oppo Reno 2F 19,990 रुपये ओरिजनल प्राइस वाले इस फोन को फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा पुराने फोन के बदले इसपर 13,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। मीडियाटेक हीलियो P70 चिपसेट वाले इस फोन में 48 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा और 16 मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलता है।Oppo Reno 3 Pro दमदार कैमरा वाले ओप्पो के इस फोन को सेल में 32,990 रुपये के बजाय 27,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में मीडियाटेक हीलियो P95 प्रोसेसर दिया गया है और 8 जीबी तक की रैम मिलती है। फोन में 64 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप मिलता है और ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है।


Source: Navbharat Times August 20, 2020 07:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */