फैक्ट चेक / धोनी ने झारखंड में भाजपा का प्रचार नहीं किया, इसलिए बीसीसीआई कॉन्ट्रेक्ट से बाहर हुए; पर सच कुछ और है - News Summed Up

फैक्ट चेक / धोनी ने झारखंड में भाजपा का प्रचार नहीं किया, इसलिए बीसीसीआई कॉन्ट्रेक्ट से बाहर हुए; पर सच कुछ और है


क्या वायरल : सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में एमएस धोनी ने भाजपा का प्रचार नहीं किया, इसलिए उन्हें बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया गयाक्या सच : बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, किसी खिलाड़ी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने के लिए सीजन में कम से कम 3 टी-20 खेलना जरूरी, लेकिन धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही नहीं खेलेDainik Bhaskar Jan 21, 2020, 03:28 PM ISTफैक्ट चेक डेस्क. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिए गए हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने धोनी को एप्रोच किया था, लेकिन धोनी ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद ही उन्हें बीसीसीआई सचिव और गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के कहने पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया। लेकिन सच तो ये है कि बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उसी खिलाड़ी को जगह दी जाती है, जिसने सीजन में कम से कम 3 टी-20 मैच खेले हों, लेकिन धोनी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद से ही मैदान से दूर हैं।क्या है पूरा मामला? धोनी को कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिलने पर दावा किया जा रहा है कि भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उन्हें एप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया, इसलिए उन्हें इस बार जगह नहीं दी गई। कुछ लोग तो ये भी दावा कर रहे हैं कि भाजपा धोनी को विधानसभा चुनाव भी लड़वाना चाहती थी, लेकिन धोनी ने मना कर दिया।BJPने धोनी को झारखंड चुनाव लड़वाना चाहा धोनी ने मना कर दिया।BJPने चुनाव प्रचार के लिए बोला धोनी ने मना कर दियासजा तो मिलनी थी BJPके लिए काम करो,नही तो अंजाम यही होगाBCCI के छोटे शाह ने धोनी के सभी योगदान को भुलाकर अनुबंध से हटा दिया लेकिन धोनी नाम को लोगो के दिल से कैसे हटाओगे pic.twitter.com/5YAnsAlqwj — Rahul Choudhary Jodhpur (@INC_Choudhary) January 18, 2020धोनी हुए BCCI के कॉन्ट्रैक्ट से बाहरक्या झारखंड चुनाव में BJP का प्रचार ना करने के कारण अमित शाह के इसारे पर जय शाह ने धोनी से लिया बदला ? देश के इस अनमोल रत्न का अपमान क्यों ? pic.twitter.com/QZ1kudM48U — Cheria Bariarpur Youth Congress (@IYCCBariarpur) January 21, 2020क्रोनोलॉजि समझे...बीजेपी ने झारखंड चुनाव के दौरान एमएस धोनी से संपर्क किया और उनसे पार्टी में शामिल होने और प्रचार करने का आग्रह किया। लेकिन धोनी ने इससे इनकार कर दिया और भाजपा नेताओं से भी नहीं मिले।कल,BCCI (जय शाह के नेतृत्व में) ने धोनी को वार्षिक BCCI अनुबंध से हटा दिया। pic.twitter.com/gF19CfN9yd — Rajendra Singh (@Rajendra_inc) January 17, 2020क्या है सच्चाई?


Source: Dainik Bhaskar January 21, 2020 10:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...