Dainik Bhaskar May 02, 2019, 06:48 PM ISTक्या फेक : कांग्रेस प्रवक्ता मणिशंकर अय्यर बालाकोट एयर स्ट्राइक में मारे गएकांग्रेस प्रवक्ता मणिशंकर अय्यर बालाकोट एयर स्ट्राइक में मारे गए क्या सच : मणिशंकर अय्यर ने खुद सामने आकर अफवाहों को गलत बताया हैफैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जा रही है, जिसमें कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बालाकोट एयरस्ट्राइक में मारे जाने की बात वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि मणिशंकर बालाकोट एयरस्ट्राइक के समय जैश-ए-मोहम्मद के कैंप में आतंकवादियों से बातचीत करने गए थे, और एयर स्ट्राइक में उनकी भी मौत हो गई। ट्रोल के तौर पर शुरू किए गये इस मजाक ने जल्द ही अफवाह की शक्ल ले ली।क्या वायरलशुक्रवार को सुरेश रामामूर्ति नाम के एक ट्विटर यूजर ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी को टैग करके सवाल किया कि क्या मणिशंकर अय्यर बालाकोट एयर स्ट्राइक में मारे गए? ... पाकिस्तान गया था ना, मोदी को हटाने मदद लेने! ... अरे हां! को वो बालाकोट में तो नहीं था?
Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 10:39 UTC