Hindi NewsSportsFIFA Football U 17 Women's World Cup In India, Allots It 2022 Edition News UpdatesAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपफीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप कैंसिल: भारत में फरवरी-मार्च में होना था टूर्नामेंट, अब 2022 की मेजबानी मिलीमुंबई 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकमेजबान होने के कारण भारतीय टीम को क्वालिफाई करने की जरूरत नहीं पड़ी। टीम को सीधे एंट्री मिली है। -फाइल फोटोभारतीय फुटबॉल को कोरोना के कारण एक और बड़ा झटका लगा है। भारत में अगले साल होने वाला फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप कैंसिल हो गया है। फीफा काउंसिल की वर्चुअल मीटिंग में भारत को अब 2022 में होने वाले वर्ल्ड कप की मेजबानी दी गई है।इसके अलावा कोस्टा रिका में होने वाला अंडर-20 महिला वर्ल्ड कप भी कैंसिल कर दिया गया। अब यह 2022 में कोस्टा रिका में ही होगा।अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप नवंबर में होना थापहले यह टूर्नामेंट इसी साल 2 से 21 नवंबर तक होना था, जिसे कोरोना के कारण आगे बढ़ा दिया गया था। फिर यह वर्ल्ड कप 17 फरवरी से 7 मार्च के बीच शेड्यूल किया गया। अब इसे कैंसिल ही कर दिया गया।फाइनल मुंबई में होना तयमहिला वर्ल्ड कप में भारत समेत 16 टीमें शामिल होंगी। मेजबान होने के कारण भारतीय टीम को क्वालिफाई करने की जरूरत नहीं पड़ी। टीम को सीधी एंट्री मिली। यह टूर्नामेंट देश में 5 जगह कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अहमदाबाद और नवी मुंबई में खेला जाना तय है। फाइनल नवी मुंबई में खेला जाएगा।महिला एशिया फुटबॉल कप 2022 भी भारत में ही होगाअंडर-17 महिला वर्ल्ड कप भारत में होने वाला दूसरा फीफा टूर्नामेंट है। इससे पहले देश को 2017 में अंडर-17 पुरुष वर्ल्ड कप की मेजबानी मिल चुकी है। अब महिला एशिया फुटबॉल कप 2022 भी भारत में ही होगा। यह टूर्नामेंट 42 साल बाद देश में होने जा रहा है। इससे पहले 1979 में मेजबान मिली थी, तब भारतीय टीम रनरअप रही थी।
Source: Dainik Bhaskar November 18, 2020 02:37 UTC