अभिनेता विल स्मिथ (will Smith) ने कहा है कि डिजनी के क्लासिक 'अलादीन' (Aladdin) के लाइव-एक्शन रीमेक में जिनी की भूमिका को निभाना वाकई में तनावपूर्ण और कठिन है. साल 1992 के एनिमेटेड ऑरिजिनल में स्वर्गीय रॉबिन विलियम्स ने इस किरदार को बहुत ही बेहतरीन ढंग से निभाया था. विल स्मिथ (will Smith) का ऐसा मानना है कि अब इससे बाहर निकलना वाकई में बेहद कठिन साबित हो रहा है. विलियम्स ने ऑरिजिनल 'अलादीन' में जिनी के किरदार को अपनी आवाज दी थी और इसके साथ ही साथ ऑरिजिनल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'अलादीन एंड द किंग ऑफ थिव्स' में भी जिनी के किरदार को रॉबिन विलियम्स ने ही अपनी आवाज दी थी. गाय रिची द्वारा निर्देशित 'अलादीन' के इस लाइव-एक्शन रीमेक में अलादीन के रूप में मेना मसूद, जैस्मीन के रूप में नाओमि स्कॉट, जफर के रूप में मारवान केन्जारी शामिल हैं.
Source: NDTV May 10, 2019 18:11 UTC