फर्जी बैंक खातों के मामले में पाकिस्तान के पूर्व राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी हुए गिरफ्तार - News Summed Up

फर्जी बैंक खातों के मामले में पाकिस्तान के पूर्व राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी हुए गिरफ्तार


खास बातें पाक के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी हुए गिरफ्तार पाकिस्तान की राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने किया गिरफ्तार फर्जी बैंक खातों के मामले में हुई गिरफ्तारीपाकिस्‍तान (Pakistan) में राष्‍ट्रीय जवादेही ब्‍यूरो (NBA) ने देश के पूर्व राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) को फर्जी बैंक खातों के मामले गिरफ्तार किया है. मंगलवार को जरदारी (Asif Ali Zardari) को अदालत के सामने पेश किया जाएगा. (File pic) pic.twitter.com/zwI5Ci0sf3 — ANI (@ANI) June 10, 2019मालूम हो कि बीते मई महीने में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को भ्रष्टाचार के छह मामलों में इस्लामाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी. पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) की ओर से मंगलवार को अदालत में पेश 11 पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार 36 जांच मामलों में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के 63 वर्षीय सह-अध्यक्ष का नाम है और एनएबी का दावा है कि कम से कम आठ मामलों में जरदारी की भूमिका साबित हुई है. अदालत ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला रद्द कियान्यायमूर्ति उमर फारुक की अगुवाई वाली दो न्यायाधीशों की पीठ ने छह मामलों में गिरफ्तारी से पहले जमानत की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान उनकी बेटी फरयाल तलपुर को अंतरिम जमानत दे दी थी.


Source: NDTV June 10, 2019 12:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */