Hindi NewsLocalRajasthanJhunjhunuArrested After 10 Years In Khaitan Haveli Case, Followed For 1 Month In Biharफर्जी कागज बनाकर बेची हवेली: खेतान हवेली मामले में 10 साल बाद गिरफ्तारी, बिहार में 1 महीने तक किया पीछासूरजगढ़ के चर्चित खेतान हवेली मामले के आरोपी अशोक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।सूरजगढ़ का खेतान हवेली मामला एक बार फिर से चर्चा में है। इस मामले में पुलिस ने बिहार से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक आरोपी अशोक कुमार को बिहार के समस्तीपुर जिले के विथान से गिरफ्तार किया गया है।खेतान हवेली का मामला साल 2012 में उस वक्त सामने आया था जब आरोपी अशोक कुमार, सुशील कुमार, श्याम सुंदर और विजय कुमार ने फर्जी कागजों के जरिए एक पुश्तैनी हवेली को बेच दिया था। यह हवेली सूरजगढ़ के वार्ड 15 में मौजूद है। पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे है। इन्हें पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था और एक महीने तक बिहार में कई कोशिशों के बाद एक आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
Source: Dainik Bhaskar May 31, 2022 18:07 UTC