फरीदाबाद में भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने मांगी विशेष गिरदावरी - News Summed Up

फरीदाबाद में भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने मांगी विशेष गिरदावरी


जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिले में बृहस्पतिवार की शाम को हल्की ओलावृष्टि और रात भर हुई वर्षा से खेतों में जलभराव होने फसलों में भारी नुकसान होने की आशंका है। जो फसल खेत में जमीन पर गिर गई है वह नीचे पाीन में डूबने के कारण गल जाएगी।फसल के जमीन पर गिरने से उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ेगा। दाने की चमक कम हो जाएगी और मंडी में लस्टर लास के नाम पर आढ़ती भी कटौती करेंगे। किसान फसलों में हुए नुकसान को लेकर खासे चिंतित हैं।जमीन पर गिरी हुई फसल को काटना मुश्किल हो जाएगा। अभी अगले दो दिन तक ऐसा मौसम रहने की सूचना है। किसानों ने फसल में हुए नुकसान को लेकर विशेष गिरदावरी कराने की मांग की है।यह भी पढ़ें- दिल्ली में मौसम ने क्यों लिया यू-टर्न? एक घंटे में ही 10°C तक गिरा पारा, जलवायु असंतुलन के संकेतयह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का कहर जारी, कई जिलों में वर्षा से गिरा तापमान; गेहूं की फसल पर खतरा


Source: Dainik Jagran March 20, 2026 17:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */