डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी के महीने में ही मार्च वाली गर्मी महसूस होने लगी है, हालांकि सुबह-शाम मौसम ठंडा रहता है और हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। धूप और ठंड के इस खेल के बीच आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिन में यहां मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के वक्त हल्का कोहरा रह सकता है। 14 और 15 फरवरी को मौसम साफ रहेगा हालांकि उसके बाद आंधी और बारिश की संभावना है।कैसा रहेगा यूपी-बिहार में मौसम का हाल? यूपी और बिहार की बात करें तो यहां मौसम साफ रहने वाला है। अगले 5 दिनों तक सर्दी कम रहेगी और धूप खिला रहेगी। 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ जगह पर बारिश भी हो सकती है।16-17 फरवरी को भारी बारिश की चेतावनी पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड में 16-17 फरवरी को भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है खासकर चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, गढ़वाल जिलों में इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन 15 फरवरी के बाद से बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवा और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
Source: Dainik Jagran February 14, 2026 02:00 UTC