पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रमानी के खिलाफ उनकी मानहानि शिकायत ‘सही' है क्योंकि उनके (रमानी के) शब्दों से उनका (अकबर का) सार्वजनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ तथा उनकी छवि खराब हुई. अंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. अकबर ने किया Tweet, 'मैं भी चौकीदार' तो इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से यूं मिला जवाब...कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान अकबर और रमानी के वकीलों के बीच तीखी बहस हुई. अकबर की पैरवी कर रहीं वरिष्ठ अधिवक्ता गीता लूथरा ने रमानी के वकील को कई बार टोकते हुए जिरह सवाल-जवाब के प्रारूप में करने की मांग की लेकिन आखिर न्यायाधीश ने रुकने को कहा.
Source: NDTV May 05, 2019 03:00 UTC