Dainik Bhaskar May 15, 2019, 01:56 PM ISTकार्यक्रम स्थल एसपीजी के हवाले, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलगोड्डा, दुमका और राजमहल में 19 मई को होनी है वोटिंगदेवघर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को देवघर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा- ये विशाल जनसभा, 23 को क्या होने वाला है। इसका जीता जागता उदाहरण है। देश तय कर चुका है फिर एक बार.. मोदी सरकार। देवघर में आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं। देश के विकास के संकल्प पर खरे उतरे। विश्वास है कि संथाल 19 मई को महामिलावट को पूरी तरह साफ कर देगा।कांग्रेस तैयारी कर रही है हार के बाद उसका ठीकरा पार्टी में किसके सिर फोड़ेनरेंद्र मोदी ने कहा- 5 साल में भाजपा एनडीए की मजबूत और इमानदार सरकार के काम को देश ने देखा है। 23 मई को नतीजों को कांग्रेस भी समझ चुकी है। उसने नतीजों की तैयारी शुरू कर दी है। जब विजय भाजपा एनडीए की होने जा रही है तो कांग्रेस क्या करेगी। कांग्रेस तैयारी कर रही है हार के बाद उसका ठीकरा पार्टी में किसके सिर फोड़े। नामदार को बचान के लिए क्या किया जाए, इसके लिए एक्सरसाइज चल रही है। पांचवें चरण के बाद ही नामदार परिवार के दो सबसे करीबी दरबारियों ने अपनी तरफ से बैटिंग शुरू कर दी। एक बल्लेबाज तो नामदार के गुरु है, जिन्हें पहले मैदान में उतारा गया। उन्होंने सिखों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि नरसंहार हुआ तो हुआ। ये जानते हुए भी कि सिख भाई बहनों के जख्म हरे होंगे। इसे जानते हुए नामदार ने गुरु से ये बयान दिलवाया।कांग्रेस में नाखून काटकर शहीद होने की होड़ मचीउन्होंने कहा- दूसरे बल्लेबाजी गुजरात चुनाव के बाद मैदान से बाहर थे। वो भी दो दिन से मैदान में हैं। जमकर मुझे गालियां दे रहे हैं। कांग्रेस में बड़ी-बड़ी बैठक चल रही है कि कैसे नामदार को बचाया जाए। कांग्रेस अपने नामदार पर हार की जिम्मेदारी नहीं आने देना चाहती। कांग्रेस में नाखून काटकर शहीद होने की होड़ मची है। 55 साल की सरकार और मोदी के 55 महीने की सरकार का फर्क देश ही नहीं दुनिया महसूस कर रही है। विकास हो रहा और गरीबी घट रही है। पांच साल इमानदार पारदर्शी सरकार चला कर दिखाई है। घोटाले का एक भी दाग सरकार पर नहीं है।
Source: Dainik Bhaskar May 14, 2019 14:19 UTC