जब पीएम मोदी ने ममता बनर्जी की पार्टी के 40 विधायकों के कांग्रेस में होने का दावा कर न केवल पश्चिम बंगाल(West Bengal) में सियासी तूफान पैदा कर दिया, बल्कि तृणमूल कांग्रेस(Trinamool Congress) में भी हलचल पैदा कर दी. आननफान में तृणमूल कांग्रेस को भी बयान जारी करना पड़ गया कि विधायक तो छोडिए पार्षद तक बीजेपी के संपर्क में नहीं हैं. बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया, मगर बीजेपी के नेताओं ने मोदी के बयान का समर्थन किया और कहा कि सात चरण के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राज्य सरकार गिर जाएगी. लेकिन भाजपा सचिव राहुल सिन्हा ने मोदी की टिप्पणियों का समर्थन किया और कहा कि तृणमूल के कई नेताओं के साथ-साथ राज्य के वरिष्ठ और पुलिस अधिकारी भी उनकी पार्टी के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि विधायक भाजपा नेताओं के साथ नियमित संपर्क में हैं.
Source: NDTV April 30, 2019 02:48 UTC