प्रधानमंत्री की अगुआई के लिए लाल किला तैयार - News Summed Up

प्रधानमंत्री की अगुआई के लिए लाल किला तैयार


जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई के लिए लाल किला पूरी तरह से तैयार हो गया है। 15 अगस्त को ध्वजारोहण के पश्चात प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे, जिसे पूरा विश्व सुनेगा। इसमें सरकार की उपलब्धियां होंगी तो देश को लेकर भावी रणनीति का जिक्र भी होगा।झंडारोहण के साथ मोदी ऐसे पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री होंगे जो लगातार सातवीं बार लाल किला पर ध्वजारोहण करेंगे। वह, सुबह 7.18 बजे लालकिला पहुंच जाएंगे। लाहौरी गेट की तरफ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व रक्षा सचिव अजय कुमार उनकी अगुआई करेंगे। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। लालकिला आने से पहले प्रधानमंत्री राजघाट भी जाएंगे। वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित करेंगे। सभी को मास्क पहनना होगालाल किला पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मेहमानों के बैठने की व्यवस्था में भी इस बार परिवर्तन होगा। इसमें शरीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया है। हर प्रवेश करने वालों की थर्मल स्क्रीनिग होगी। सभी को मॉस्क पहनना होगा। सैनिटाइजर की भी व्यवस्था रहेगी।Posted By: Jagranडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 14, 2020 15:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */