Dainik Bhaskar May 06, 2019, 10:59 PM ISTआईजी दीपांशु काबरा के बेटे नीलांश काबरा ने भिलाई शहर में सर्वाधिक हासिल किए 98.890 परसेंट से ज्यादा हासिल करने वाले होनहारों ने दैनिक भास्कर कैंपस में किया सेलिब्रेशनरायपुर. सीबीएसई ने मंगलवार को 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए। प्रदेश में सर्वाधिक अंक (497/500) पाकर रायगढ़ की प्रगति सतपथी टॉप पर रहीं। प्रगति देशभर में भी मेरिट सूची में हैं। इसके अलावा राजधानी रायपुर में आस्था मिश्रा ने सर्वाधिक 99 प्रतिशत अंक हासिल किया। वहीं भिलाई शहर में आईजी दीपांशु काबरा के बेटे नीलांश काबरा ने 98.8 पर्सेंट हासिल कर अपना परचम लहराया।इस बार शहर के स्कूलों का रिजल्ट लगभग 90 फीसदी रहा। इस बार 500 से ज्यादा स्टूडेंट ऐसे रहे हैं जिन्होंने 90 प्रतिशत से ज्यादा स्कोर किया है। सोमवार में दैनिक भास्कर कैंपस में अच्छे नंबर पाने वाला स्टूडेंट का तांता लगा रहा है। चेहरे पर खुशी लिए छात्र-छात्राओं ने अपने सक्सेज मंत्रा के साथ कॅरियर प्लान की भी चर्चा की।टॉपरों ने फोकस होकर की पढ़ाईप्रदेश में 99.4 पर्सेंट लाकर प्रगति, रायपुर में 99 प्रतिशत लाकर आस्था मिश्रा और भिलाई में 98.8 परसेंट गेन कर बेटे नीलांश काबरा ने भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाई। इनका कहना है कि फोकस होकर पढ़ाई की और साथ ही साथ टाइम मैनेजमेंट का खास खयाल रखा। इसके अलावा क्वेश्चन पेपर सॉल्व कर प्रैक्टिस बनाई और कमियों पर ध्यान दिया।
Source: Dainik Bhaskar May 06, 2019 15:27 UTC