पौधारोपण कराने गए वनरक्षक पर हमला - News Summed Up

पौधारोपण कराने गए वनरक्षक पर हमला


पौधारोपण कराने गए वनरक्षक पर हमला- गुबरा वनबीट में पदस्थ हैं वनकर्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य कें द्र जबेरा में इलाजसिंग्रामपुर। वनभूमि पर कब्जा करने वाले लोग अब दबंगता पर उतर आए हैं और अपना अवैध कब्जा हटाने का गुस्सा वन कर्मचारियों पर उतारने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सिंग्रामपुर में सामने आया। जहां एक वनकर्मी पर कु छ लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में वनकर्मी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जबेरा लाया गया।घायल वनरक्षक भारत सिंह अलावा ने बताया कि वह बीट गुबरा पदस्थ हैं। गुरुवार को वह ग्राम देवरी स्थित नर्सरी में पौधारोपण करवा रहा था। तभी मुंशी सिंह, कै लाश सिंह, दुर्गा सिंह, गणपत सिंह व अशोक सिंह आदिवासी ने एकराय होकर लाठियों से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद यह सभी आरोपित वहां से भाग गये। जिन आरोपितों ने हमला कि या वह नर्सरी का विरोध कर रहे थे क्योंकि इस जगह पर इनका पहले कब्जा था जिसे वन विभाग द्वारा हटवा दिया गया था। इस हमले में वनकर्मी को अंगूठे और हाथ की कलाई में गंभीर चोटें आई हैं। वनकर्मी अलावा ने तत्काल रेंजर आश्रय उपाध्याय को जानकारी दी। तब रेंजर ने स्टाफ सहित जबेरा पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल वनकर्मी का सामुदायिक स्वास्थ्य कें द्र जबेरा में इलाज जारी है। सामुदायिक स्वास्थ्य कें द्र में पदस्थ डॉ. बहादुर सिंह ने एमएलसी की और इलाज शुरू कि या। वहीं तेंदूखेड़ा एसडीओपी अशोक चौरसिया द्वारा आरोपितों की तलाश में टीम रवाना कर दी गई है। इस मामले को लेकर सक्रियता से आरोपितों की तलाश जारी है।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran November 25, 2021 15:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */