पॉल्यूशन से बेदम हुई दिल्ली, तस्वीरें देख कांप जाएंगे - News Summed Up

पॉल्यूशन से बेदम हुई दिल्ली, तस्वीरें देख कांप जाएंगे


पटाखों ने स्थिति को बनाया गंभीर भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिकों का कहना है कि बेशक गुरुवार का एक्यूआई थोड़े सुधार के बाद 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज हुआ है लेकिन दिवाली के बाद रविवार तक स्थिति बिगड़ सकती है।प्रदूषण की चादर में लिपटी दिल्ली दिवाली की रात हुई आतिशबाजी के चलते दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में जा पहुंचा। दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 999 तक पहुंच गया। पूरी दिल्ली रात के वक्त दिवाली के पटाखों के प्रदूषण की चादर में लिपटी रही।एनजीटी की पाबंदी बेअसर एनजीटी की पाबंदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में आतिशाबाजी देखने को मिली और नतीजा ये हुआ कि पॉल्यूशन का स्तर गंभीर स्थिति में जा पहुंचा. दिल्ली में प्रदूषण के चलते धुंध नजर आ रही है।रात से दिखने लगा असर राजधानी दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 168 और पीएम 10 का स्तर 299 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज हुआ। दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 14 फीसद दर्ज की गई, जबकि बृहस्पतिवार को पराली जलाने की घटनाएं 1,447 रिकॉर्ड की गई।दिल्ली के कई इलाकों में AQI 999 तक पहुंचा द्वारका में 430 से बढ़कर 896 और गाजियाबाद में 456 से बढ़कर 999 पहुंच गया। द्वारका में 430, आईटीओ में 449, चांदनी चौक में 414 और लोधी रोड में एयर क्वालिटी इंडेक्स 389 दर्ज किया गया। रात 12 बजे दिल्ली के आरके आश्रम और मदर डेयरी में भी AQI लेवल 999 रिकॉर्ड किया गया।


Source: Navbharat Times November 15, 2020 02:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */