पेड़ पर रहने को मजबूर एक परिवार: प्रधानमंत्री आवास योजना का नहीं मिला लाभ तो पेड़ पर ही बना लिया आशियाना - News Summed Up

पेड़ पर रहने को मजबूर एक परिवार: प्रधानमंत्री आवास योजना का नहीं मिला लाभ तो पेड़ पर ही बना लिया आशियाना


Hindi NewsLocalMpChhindwaraIf You Did Not Get The Benefit Of The Prime Minister's Housing Scheme, Then The House Was Built On The Tree Itselfपेड़ पर रहने को मजबूर एक परिवार: प्रधानमंत्री आवास योजना का नहीं मिला लाभ तो पेड़ पर ही बना लिया आशियानानरसिंहपुर 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकमकान ना मिलने के कारण पेड़ पर ह�नरसिंहपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना की राह देखते-देखते एक गरीब ने पेड़ पर ही अपना आशियाना बना लिया। सुनने में थोड़ा आश्चर्य लगे लेकिन करेली ब्लॉक के मोहद गांव में कुछ ऐसा ही नजारा सोचने पर मजबूर कर देता है। दरअसल यहां रहने वाला छोटे खान नामक शख्स पेड़ पर रहकर अपनी गुजर-बसर कर रहा है। छोटे खान के अनुसार वह पहले अपने खेत के घर में रहता था लेकिन इसी मकान में उसके साथ उसके बेटी दामाद और अन्य पारिवारिक सदस्य भी रहते हैं।मकान छोटा होने के कारण यहां उसका रहना मुश्किल हो रहा था । ऐसे में उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने के लिए ग्राम पंचायत और बाद में जनपद पंचायत का रुख किया लेकिन किसी ने भी उसकी फरियाद नहीं सुनी । मजबूरन उसे रहने के लिए मकान ना मिलने के कारण पेड़ पर ही अपना आशियाना बनाना पड़ा।1 साल से पेड़ पर है बसेराप्रधानमंत्री आवास योजना की राह देखते देखते छोटे खान खेत में ही लग एक पेड़ पर झोपड़ी बनाकर अपना आशियाना बना लिया। लगभग 1 साल से भी ज्यादा का समय बीत गया है, वह है सर्दी हो या गर्मी या फिर बरसात सभी मौसम में झोपड़ी पर आराम से गुजर बसर कर रहा है। हालांकि उसका घर भी यहां से दूर नहीं है इसलिए उसे ज्यादा परेशानी नहीं होती, लेकिन रहने के लिए छत और सोने के लिए जमीन की कमी उसे अभी भी खल रही है।तहसीलदार से बोले- BJP के एजेंट बनकर काम मत करो, सत्ता में आए तो बाबू बनाकर रखूंगा; अन्न उत्सव में नहीं बुलाने पर नाराज थेआर्थिक स्थिति है कमजोरछोटे खान की आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर है। परिवार बड़ा होने के कारण वह काफी कम खेती होने के कारण मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। इसके चलते हुए किराए के मकान में भी नहीं रह सकता। बहरहाल सिस्टम के नियमों के चलते छोटे खान प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हो गया है।प्रतीक्षा सूची में है नामइस संबंध में करेली के सीईओ प्रबल अरजरिया का कहना है कि, छोटे खान का नाम आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में है ,लेकिन राज्य सरकार के द्वारा इस सूची पर रोक लगा दी गई है। जिसके चलते उसका आवास नहीं बन पा रहा है।


Source: Dainik Bhaskar August 10, 2021 00:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */