Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarHanumangarhPeople Do Not Have Much Trouble On The First Day, Vehicles Coming From Outside Are Facing Problemsपेट्रोल पम्प संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: पहले दिन लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं, बाहर से आने वाले वाहनों को हो रही दिक्कतहनुमानगढ़ 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकपेट्रोल पम्प संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल।हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोलियम पदार्थों के रेट पड़ोसी राज्यों के बराबर करने की मांग को लेकर पंप संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार से शुरू हो गई। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित सभी जगहों पर पंप सूने नजर आए। लोगों को पहले से सूचना होने के कारण किसी तरह की परेशानी आज नजर नहीं आई, लेकिन पड़ोसी राज्यों से आने वाले लंबी दूरी के वाहन चालकों के लिए समस्या जरूर हो सकती है। हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए है, इसलिए आने वाले एक-दो दिन में स्थानीय लोगों की परेशानियां शुरू होंगी। फिलहाल लोगों ने जरूरत के अनुसार पेट्रोल-डीजल स्टोर किया हुआ है।तीन मांगों को लेकर है आंदोलनपेट्रोल पंप संचालक मुख्य तौर पर तीन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इनकी मांग है कि प्रदेश में वैट व रोड सेस कम किया जाए ताकि डीजल-पेट्रोल के रेट पड़ोसी राज्यों के बराबर हों। पड़ोसी राज्यों से पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी बंद हो। इसके अलावा बायो डीजल की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी पंप संचालक कर रहे हैं। इन तीनों समस्याओं के कारण पंप संचालकों, खासतौर पर सीमावर्ती इलाकों में खासा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
Source: Dainik Bhaskar October 25, 2021 10:08 UTC