पूनम सिन्हा: पहले ही चुनाव में राजनाथ सिंह को टक्कर दे रही यह एक्ट्रेस, यहां पढ़िए सिनेमा से सियासत तक का सफर - News Summed Up

पूनम सिन्हा: पहले ही चुनाव में राजनाथ सिंह को टक्कर दे रही यह एक्ट्रेस, यहां पढ़िए सिनेमा से सियासत तक का सफर


वह हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए बॉलीवुड सुपरस्टार और नेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की पत्नी हैं और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की मां हैं. दिलचस्प बात ये है कि पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट से यूपी के लखनऊ से चुनाव लड़ रही हैं, वहीं उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट से बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं. इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस में होने के बावजूद शत्रुघ्न सिन्हा, पत्नी पूनम सिन्हा के चुनाव प्रचार के लिए लखनऊ के रोड शो में शामिल हुए थे. 2008 में आई फिल्म जोधा अकबर में उन्होंने अकबर की मां का किरदार निभाया था. उन्होंने 16 अप्रैल 2019 को ही समाजवादी पार्टी ज्वाइन की और यूपी के लखनऊ से वह समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रत्याशी हैं.


Source: NDTV May 05, 2019 18:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */