पुलिस पर पथराव,गाड़ियों में तोड़-फोड़: श्रमिकों ने वेतन की मांग पर किया हंगामा,40 को हिरासत में लेकर 12 बाइक जप्त की - News Summed Up

पुलिस पर पथराव,गाड़ियों में तोड़-फोड़: श्रमिकों ने वेतन की मांग पर किया हंगामा,40 को हिरासत में लेकर 12 बाइक जप्त की


Hindi NewsLocalRajasthanKotaJhalawarWorkers Created Ruckus On Demand Of Salary, 40 Detained And 12 Bikes Confiscatedपुलिस पर पथराव,गाड़ियों में तोड़-फोड़: श्रमिकों ने वेतन की मांग पर किया हंगामा,40 को हिरासत में लेकर 12 बाइक जप्त कीझालावाड़ एक दिन पहलेकॉपी लिंकश्रमिकों को समझाते हुए पुलिस।झालावाड़ के धनोदा में श्री वल्लभ पिट्टी धागा फैक्ट्री में शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिक हड़ताल पर उतर गए। इस दौरान कुछ श्रमिकों ने पुलिस व मिल कर्मचारियों पर पथराव किया। पत्थरबाजी में थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत सहित चार पुलिसकर्मी व कुछ मिल कर्मचारी घायल हो गए। मीडियाकर्मियों की कार में भी तोड़-फोड़ की। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और उत्पाती श्रमिकों को खदेड़ कर भगाया।मौके पर मौजूद पुलिस और जमीन पर गिरे हुए पत्थर।मिल प्रबंधन से श्रमिकों ने बोनस और वेतन बढ़ोतरी की मांग की थी। जिस पर 1 नवंबर तक वेतन और बोनस देने की बात मान ली गई। इसके बाद भी कुछ श्रमिकों ने हंगामा कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा। जिसके बाद श्रमिकों ने पत्थबाजी शुरू कर दी। जिसमें पुलिस के जवान और मिल के कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर श्रमिकों को खदेड़ा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने मौके पर जाकर श्रमिकों से समझाइश की।डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि मामले में करीब 40 लोगों को हिरासत में लेकर 12 बाइक को जप्त किया गया है। मिल प्रबंधन ने श्रमिकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस पर पत्थरबाजी करने के मामले में अलग से प्रकरण दर्ज होगा। फिलहाल फैक्ट्री को बंद करवाया गया है।


Source: Dainik Bhaskar October 23, 2021 01:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */