पुत्र ने कुल्हाड़ी मारकर की पिता की हत्या, छोटा भाई घायल - News Summed Up

पुत्र ने कुल्हाड़ी मारकर की पिता की हत्या, छोटा भाई घायल


पुत्र ने कुल्हाड़ी मारकर की पिता की हत्या, छोटा भाई घायलबुरहानपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। गणपति थानाक्षेत्र के आलमगंज में गुरुवार रात पारिवारिक विवाद के दौरान पुत्र ने कुल्हाड़ी मारकर पिता की हत्या कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे छोटे भाई को भी आरोपित ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रात में ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।गणपति थाना पुलिस ने बताया कि आलमगंज में रहने वाला नगर निगम का सेवानिवृत्त कर्मचारी 65 वर्षीय बलीराम तायड़े गुरुवार रात अपने घर पर था। इसी दौरान उसका बड़ा पुत्र संतोष तायड़े पहुंचा और विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा की संतोष उठा और तुरंत घर में रखी कुल्हाड़ी ले आया और पिता पर दनादन कई वार कर दिए। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। यह देखकर संतोष का छोटा भाई महेंद्र तायड़े बीच बचाव करने पहुंचा तो उसके जबड़े पर भी हत्या के इरादे से कुल्हाड़ी मार दी। शोर शराब सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आरोपित के हाथ से कुल्हाड़ी छुड़ाई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित संतोष तायड़े को गिरफ्तार कर लिया। घायल महेंद्र व परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि संतोष को लगता था कि उसके पिता उसके लिए कुछ नहीं करते। जबकि हकीकत यह है कि वे सभी पुत्रों के लिए समान रूप से पेंशन की राशि खर्च करते थे। आरोपित पेशे से मजदूर बताया गया है।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran January 14, 2022 19:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */