बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर पलटवार करते उन्होंने बताया कि चक्रवात फानी पर बातचीत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कॉल को जवाब इसलिए नहीं दिया, क्योंकि वह 'एक्सपायरी-पीएम' के साथ मंच साझा नहीं करना चाहतीं. इससे पहले पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को स्पीडब्रेकर दीदी बताते हुए कहा था कि उन्होंने फानी तूफान पर भी राजनीति करने की कोशिश की. उन्होंने कहा था मैंने ममता बनर्जी से संपर्क करने की कोशिश की, मगर उनका अहंकार इतना अधिक है कि उन्होंने मुझसे बात करने से भी मना कर दिया. इससे पहले बंगाल में पीएम मोदी ने कहा कि 'मैं अभी, ओडिशा से फोनी से हुए नुकसान का जायजा लेकर यहां आया हूं. लेकिन दीदी का अहंकार इतना ज्यादा है, कि उन्होंने मुझसे बात नहीं की.
Source: NDTV May 06, 2019 09:32 UTC