पीएम मोदी के खाते ही ट्रेंड करने लगा #LittiChokha, पासवान ने भी किया ट्वीटनई दिल्ली, जेएनएन। पीएम नरेंद्र मोदी अचानक इंडिया गेट के पास चल रहे हुनर हाट देखने पहुंच गए। पीएम मोदी ने लंच में कुल्हड़ वाली चाय और लिट्टी चोखा का आनंद लिया। उन्होंने इससे जुड़ी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'हुनर हाट में लंच में स्वादिस्ट लिट्टी चोखा के साथ गर्म चाय का आनंद लिया।Had tasty Litti Chokha for lunch along with a hot cup of tea... #HunarHaat pic.twitter.com/KGJSNJAyNu — Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2020वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पीएम मोदी ने लिट्टी चोखा और चाय के पैसे खुद दिए। इसके बाद #LittiChokha और #HunarHaat सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया में यूजर्स ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए बिहार आने और लिट्टी-चोखा का निमंत्रण भी दे दिया।लिट्टी चोखा बिहार का मुख्य व्यंजन है। पीएम मोदी की लिट्टी चोखा खाती तस्वीर देखकर बिहारियों में खासा उत्साह है। उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।बिहार की पृष्ठभूमि के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी पीएम मोदी की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'आज पीएम मोदी जी ने हुनर हाट में भ्रमण के दौरान बिहार के मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा का आनंद लिया और इसके स्वाद की मुक्त कंठ से सराहना की।'अंकुर सिंह नाम के एक ट्विटर यूजर ने मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम मोदी को न्योता देते लिखा, 'सर, लिट्टी चोखा खाने का मजा बिहारी के साथ है। कभी हमारे साथ खाइए।'एक अन्य यूजर आशुतोष सिंह लिखते हैं कि बहुत बढ़िया यह तो बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन है बहुत बहुत धन्यवाद। कभी बिहार आकर इसका स्वाद चखें मोदी जी।Posted By: Sanjeev Tiwariडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran February 19, 2020 13:52 UTC