Mon, 18 Nov 2019 13:36:15 (IST) पीएम नरेंद्र मोदी राज्यसभा में 2 बजे के करीब बोलेंगे। राज्यसभा के 250वें सत्र को लेकर विशेष चर्चा होगी: पीएमओMon, 18 Nov 2019 13:34:34 (IST) बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, दिल्ली में हेल्थ इमर्जेंसी है और जो लोग जिम्मेदार हैं उनपर कार्रवाई होनी चाहिए।Mon, 18 Nov 2019 13:25:23 (IST) दिल्लीः शीत सत्र के पहले दिन संसद पहुंचे गुरुदास पुर से सांसद अभिनेता सनी देयोलMon, 18 Nov 2019 13:15:17 (IST) लोकसभा में पहले दिन फारूक अब्दुल्ला की रिहाई को लेकर कांग्रेस का हंगामा। कांग्रेस ने किया वॉकआउट। वहीं शिवसेना ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए किया वॉकआउट।Mon, 18 Nov 2019 13:02:36 (IST) संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी।Mon, 18 Nov 2019 13:01:16 (IST) यह लक्षद्वीप के विकास के बारे में है, वहां तैनात अधिकांश अधिकारी DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव एवं दादरा और नगर हवेली सिविल सेवा) से जुड़े हैं, वे स्थानीय मुद्दों को नहीं समझते हैं: फैजल पीपी मोहम्मद, लक्षद्वीप के सांसद लोकसभा मेंMon, 18 Nov 2019 12:52:20 (IST) लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सांसद लोक महत्व के मुद्दे उठा रहे हैं।Mon, 18 Nov 2019 12:24:25 (IST) ऐक्टर और टीएमसी सांसद नुसरत जहां आज संसद सत्र में भाग नहीं ले रही हैं। उन्हें सांस की समस्या के कारण कल कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।Mon, 18 Nov 2019 12:23:13 (IST) मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के एसपीजी कवर को हटाने का मुद्दा भी उठाना चाहता हूं: अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेसMon, 18 Nov 2019 12:21:27 (IST) राज्यसभा का 250वां सत्र, कुछ ऐसा रहा सफरनामाMon, 18 Nov 2019 12:19:05 (IST) अरुण जेटली का जाना देश के लिए नुकसान तो है ही लेकिन यह शिवसेना के लिए सबसे बड़ा नुकसान है। मैं उद्धव जी और मेरी पार्टी की ओर से उनको श्रद्धांजलि देता हूं: संजय राउत, शिवसेनाMon, 18 Nov 2019 12:17:18 (IST) संघर्ष का दूसरा नाम अरुण जेटली था और उनके हर संघर्ष में मैं उनके साथ रहा। हम उनके सभी आदेश मानते थे। हमने अरुण जेटली जी से सीखा कि रिश्ते क्या होते हैं और उन्हें निभाया कैसा जाता है: संजय राउतMon, 18 Nov 2019 12:15:02 (IST) राज्यसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।Mon, 18 Nov 2019 12:13:18 (IST) फारूक अब्दुल्ला जी को हिरासत में लिए हुए आज 108 दिन हो गए हैं। ये क्या जुल्म हो रहा है? हम चाहते हैं कि उन्हें संसद में लाया जाए। यह उसका संवैधानिक अधिकार है: अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस सांसद (लोकसभा में)Mon, 18 Nov 2019 12:11:25 (IST) लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान आप सांसद भगवंत मान ने अनुराग ठाकुर से पूछा, 'क्या सरकार यह मानने के लिए तैयार है कि देश आर्थिक मंदी से गुजर रहा है।' Question Hour in Lok Sabha: AAP MP Bhagwant Mann asks to BJP MP & MoS Finance Anurag Thakur, "Kya sarkaar yeh maan… https://t.co/EMMbFLK8kQ — ANI (@ANI) 1574058568000Mon, 18 Nov 2019 12:08:31 (IST) दिल्ली: लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की 'विपक्ष पर हमला बंद करो, फारूक अब्दुल्ला जी को रिहा करो। वी वॉन्ट जस्टिस।'Mon, 18 Nov 2019 12:06:41 (IST) जेएनयू के स्टूडेंट्स बढ़ी हुई फीस को माफ करने की मांग को लेकर संसद की तरफ प्रदर्शन करने को पहुंचे। Delhi: Jawaharlal Nehru University Students march towards Parliament over their demand of complete fee roll back al… https://t.co/Vh3nqmCRSr — ANI (@ANI) 1574058766000Mon, 18 Nov 2019 12:04:13 (IST) अरुण जेटली ज्ञान के महासागर, शब्दावली के मास्टर, अखंडता के व्यक्ति थे। इस सदन के दोनों तरफ उनके प्रदर्शन को आज भी याद किया जाता है। वह गरीब महिलाओं की परेशानी को देखते हुए सैनिटरी नैपकिन पर जीएसटी को माफ करने में लग गए थे: तिरुचि शिवा, डीएमकेMon, 18 Nov 2019 12:00:16 (IST) अरुण जेटली जी जेंटलमैन थे, वो राज्यसभा की शान थे हम उनके फैन थे: रामदास अठावलेMon, 18 Nov 2019 11:57:37 (IST) राज्यसभा सांसद और ओलिंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम संसद पहुंची। Delhi: Rajya Sabha MP & Olympic medalist, Mary Kom arrives at the Parliament. The government recently withdrew SPG cove… https://t.co/E59d1Vr43E — ANI (@ANI) 1574056203000Mon, 18 Nov 2019 11:21:21 (IST) दिल्ली: बीजेपी सांसद हेमा मालिनी, किरण खेर और वीके सिंह संसद पहुंचे। Delhi: BJP MPs Hema Malini, Kirron Kher and VK Singh arrive at the Parliament. #WinterSession https://t.co/DO65WMDZlZ — ANI (@ANI) 1574056161000Mon, 18 Nov 2019 11:16:17 (IST) दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ द्वारा विरोध मार्च के मद्देनजर संसद के पास धारा 144 लगा दी गई है।Mon, 18 Nov 2019 11:15:09 (IST) दिल्ली: बीजेपी सांसद मनसुख मंडाविया आज शीतकालीन सत्र में शामिल होने साइकल से संसद पहुंचे। Delhi: BJP MP Mansukh Mandaviya reached the Parliament today, riding a bicycle. https://t.co/tbNXfpfSuP — ANI (@ANI) 1574055778000Mon, 18 Nov 2019 11:14:11 (IST) लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही से पहले अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और राम जेठमलानी को श्रद्धांजलि दी। Lok Sabha Speaker Om Birla pays tribute to Arun Jaitley, Sushma Swaraj and Ram Jethmalani https://t.co/bXygif7YEJ — ANI (@ANI) 1574055753000Mon, 18 Nov 2019 11:09:56 (IST) राज्यसभा में कार्यवाही से पहले स्पीकर वैंकेया नायडू ने जगन्नाथ मिश्रा, अरुण जेटली, सुखदेव सिंह लिब्रा, राम जेठमलानी, गुरुदास गुप्ता को श्रद्धांजलि दी।Mon, 18 Nov 2019 11:09:00 (IST) दिल्ली: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी साइकल से संसद पहुंचे। Delhi: BJP MP Manoj Tiwari arrives at the Parliament, riding a bicycle.
Source: Navbharat Times November 18, 2019 02:48 UTC