पीएम की सुरक्षा में सेंध से लोगों में आक्रोश - News Summed Up

पीएम की सुरक्षा में सेंध से लोगों में आक्रोश


पीएम की सुरक्षा में सेंध से लोगों में आक्रोशरतलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार द्वारा बरती गई कोताही को लेकर आमजन में आक्रोश है। अपना आक्रोश व्यक्त करने तथा मोदी की दीर्घायु की कामना को लेकर शहर के दिव्यांगजनों ने कालिका माता मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया।जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव ने बताया कि दिव्यांगजनों ने यज्ञ के माध्यम से मां कालिका से देश के दुश्मनों का सर्वनाश करने तथा मोदी की लंबी उम्र की कामना की। दिव्यांगजन गौरवसिंह सिसोदिया, लोकेश बागमार, शरद शुक्ला द्वारा यज्ञ आयोजन की प्रभारी भाजपा जिला मंत्री सोना शर्मा के मार्गदर्शन में यज्ञ आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, जावरा विधायक डा. राजेंद्र पांडे, जिला उपाध्यक्षद्वय महेश सोनी, ओपेंद्रसिंह यादव, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष करणधीर्य बड़गोत्या, मंडल महामंत्री राकेश परमार, हेमंत राहोरी, हेमंत दावरे उपस्थित थे।अजा मोर्चा ने दिया सांकेतिक धरनाभाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया के नेतृत्व में सांकेतिक धरना आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि जिस तरह पिछले दिनों पंजाब में सुनियोजित तरीके से पंजाब कांग्रेस की चन्नाी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में जानबूझकर चूक की। इसके कारण प्रधानमंत्री की जान को खतरा पैदा हो गया था। परिणाम स्वरूप पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने अपने गुस्से को व्यक्त करते हुए कांग्रेस की चन्नाी सरकार के विरुद्ध स्थानीय कोर्ट चौराहा स्थित आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक मौन धरना प्रदर्शन आयोजित किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव ने बताया कि धरने पर पार्टी के जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, अरुण त्रिपाठी, प्रभु नेका, मधु पटेल, प्रभु सोलकी, सुरेश पापटवाल, राहुल निंदाने, राकेश परमार, प्रकाश ग्वालियरी, धीरेंद्र महावर, यश चावरे, सुदीप पटेल, किशोर बड़गोत्या, गौरव बरोलिया, यशवंत राव, अनिल हाड़ा, किरण महावर, गीतांजलि महावर, निखलेश मालवीय, श्रवण कुमार बोयत, देवीलाल परमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran January 13, 2022 19:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */