पीईटी ऐडमिट कार्ड 2019 जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड - News Summed Up

पीईटी ऐडमिट कार्ड 2019 जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड


BHU UET/PET Admit Card 2019: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने 14 और 15 मई को आयोजित होने वाले एंट्रेंस टेस्ट के ऐडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं इन्हें आप ऑफिशल वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि 16 और 17 मई को आयोजित होने वाले एंट्रेंस के ऐडमिट कार्ड आवेदक 9 मई से डाउनलोड कर पाएंगे।Under Graduate Entrance Test (UET) और Post Graduate Entrance Test (PET) के ऐडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको ईमेल आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। इनमें से किसी एक के जरिए आप अपना ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। UET 2019 टेस्ट का आयोजन ओएमआर और कंप्यूटर आधारित दोनो तरीकों से आयोजित किया जाएगा। दोनो ही तरीकों से परीक्षा का आयोजन एक ही दिन, एक समय और एक ही प्रश्नपत्रों के साथ किया जाएगा। वहीं PET 2019 टेस्ट का आयोजन केवल कंप्यूटर आधारित होगा।ध्यान रहे कि बिना ऐडमिट कार्ड के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा वाले दिन अपने साथ ऐडमिट कार्ड, पहचान पत्र और काले या नीले रंग का बॉल पेन लेकर जाएं। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से सुबह 11 या 11.30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 4 या 5 या 5.30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा की टाइमिंग कोर्स पर निर्भर करेगी।


Source: Navbharat Times May 07, 2019 12:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */