Hindi NewsLocalRajasthanTonkWhen The Smuggler Ran After Breaking The Blockade, He Chased 8KM, When Asked To Stop, He Collidedपिकअप ने जीप को मारी टक्कर, 3 पुलिसकर्मी घायल: तस्कर नाकाबंदी तोड़कर भागा तो 8KM पीछा किया, रोकने के लिए कहा तो मारी टक्करशराब तस्कर ने पिकअप से पुलिस जीप को टक्कर मार दी। हादसे में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।टोंक जिले में नाकाबंदी तोड़कर भागे शराब तस्कर ने पिकअप से पुलिस जीप को टक्कर मार दी। हादसे में जीप सवार 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर से पूछताछ में जुटी है। पिकअप में देसी शराब की 300 पेटी बरामद हुई, जिसके कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है। यह हादसा जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे-52 पर देवड़ावास मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ है।पुलिस ने आरोपी पिकअप ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ में जुटी है।मालपुरा ASP राकेश कुमार बैरवा ने बताया कि घाड़ थाना पुलिस शनिवार को जयपुर-कोटा फोर लेन पर सरोली मोड़ पुलिस चौकी के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान दोपहर करीब 2 बजे देवली की ओर से एक पिकअप तेज रफ्तार में आई। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकवाने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर नाकाबंदी तोड़कर भाग गया। इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। करीब 7-8 किलोमीटर दूर पुलिस टीम ने पिकअप को ओवरटेक किया और ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन पिकअप ड्राइवर ने पीछे से जीप को टक्कर मार दी, जिससे 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसर्मियों में राकेश, देवललाल और जीतराम यादव शामिल हैं। देवली डीएसपी सुरेश कुमार मेघवाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को टोंक अस्पताल पहुंचाया, जहां से घायल राकेश को जयपुर रेफर कर दिया। उधर, हादसे में क्षतिग्रस्त हुई पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है और ड्राइवर मंगल सिंह निवासी दूद (जयपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।वीडियो-: युसूफ खान, देवड़ावास
Source: Dainik Bhaskar September 24, 2022 15:15 UTC