Hindi NewsLocalRajasthanBharatpurThe Girl Was Lying In The Tank For Half An Hour, After Coming From The Field, The Mother Took Out The Body Of The Girl From The Tank. पानी की टंकी में गिरी डेढ़ साल की बच्ची, मौत: आधे घंटे तक पड़ी रही पानी में, खेत से आकर मां ने निकाला शवअनुजा बच्ची का फाइल फोटो।भरतपुर के बयाना थाना इलाके में शनिवार सुबह एक डेढ़ साल की बच्ची की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। बच्ची की मां खेत पर काम करने के लिए गई हुई थी। जब वह खेत से आई तो उसने बच्ची को ढूंढा तब जाकर पता लगा की बच्ची 5 फीट गहरी टंकी में गिरी हुई है।मामला नगला होता महरावर गांव का है। बच्ची का पिता रवि गुड़गांव में मजदूरी करता है। रवि की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। उसकी एक डेढ़ साल की अनुजा नाम बेटी थी। शनिवार को अनुजा की मां सुबह खेत पर काम करने के लिए गई थी। अनुजा अपने चाचा और ताऊ के बच्चों के साथ घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह घर में रखी 5 फीट की टंकी में गिर गई।इस घटना के बारे में बच्चों ने किसी को कुछ नहीं बताया। अनुजा काफी देर तक टंकी में पड़ी रही। खेत से घर आने पर मां ने अनुजा को ढूंढा, लेकिन वह घर में कहीं दिखाई नहीं दी। वह घर से बाहर अनुजा को ढूंढने के लिए आने लगी तभी उसने देखा की अनुजा पानी की टंकी में गिरी पड़ी है।इस टंकी में गिरी अनुजा डेढ़ साल की बच्ची।अनुजा को परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मुताबिक अनुजा करीब आधे घंटे से पानी की टंकी में पड़ी हुई थी। परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम करवाए शव घर ले गए।रिपोर्ट- महेश शर्मा, बयाना, भरतपुर
Source: Dainik Bhaskar November 20, 2021 21:12 UTC