पाकुड़: ड्यूटी से घर लौटते समय महिला कांस्टेबल का डीसी आॅफिस के सामने अपहरण - News Summed Up

पाकुड़: ड्यूटी से घर लौटते समय महिला कांस्टेबल का डीसी आॅफिस के सामने अपहरण


शुक्रवार देर शाम समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार से हिन्दी शाखा में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी को कुछ अज्ञात लोगों ने स्कॉर्पियो से जबरन उठा ले गए। महिला कांस्टेबल ड्यूटी समाप्त कर अन्य महिला पुलिस कर्मियों के साथ बाहर निकल रही थी। इसी बीच पूर्व से घात लगाए उसका इंतजार कर रहे कुछ लोग स्कॉर्पियो से आए और महिला कांस्टेबल को जबरन गाड़ी में बैठाकर हिरणपुर की ओर भाग गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारीप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला कांस्टेबल का अपहरण करने वालों में से एक ने कहा कि तुम बहुत होशियार बन रही हो और गाड़ी में जबरन खींच लिया। सरेशाम कांस्टेबल को जबरन उठाए जाने से हड़कंप मच गया। इस बाबत जिले के एसपी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि महिला कांस्टेबल के पूर्व में भी अनैतिक संबंधों की शिकायत मिली है। कुछ दिन पूर्व पाकुड़िया में भी पदस्थापित कर दिया गया था। एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar September 07, 2018 14:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...