पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को सरफराज अहमद को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से हटा दिया थासरफराज की पत्नी खुशबख्त ने कप्तानी छीने जाने और संन्यास की अटकलों पर प्रतिक्रिया दीखुशबख्त ने कहा- कप्तानी जाने से जिंदगी खत्म नहीं होती, सरफराज जोरदार वापसी करेंगेDainik Bhaskar Oct 20, 2019, 11:13 AM ISTखेल डेस्क. सरफराज अहमद से पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी छीने जाने से उनकी पत्नी खुशबख्त खफा हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सरफराज संन्यास भी ले सकते हैं। सरफराज ने तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन खुशबख्त ने कहा- संन्यास का तो सवाल ही नहीं उठता। मेरे पति 32 साल के हैं। महेंद्र सिंह धोनी की उम्र क्या है? क्या उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया? शुक्रवार को पाकिस्तान बोर्ड ने सरफराज को न सिर्फ तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से हटा दिया, बल्कि ये भी साफ कर दिया था कि ऑस्ट्रेलिया दौरे में उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी।कप्तानी जाने से दुखी नहींअखबार ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ से बातचीत में खुशबख्त ने कहा, “सरफराज और मैं कप्तानी जाने से दुखी नहीं हैं। हम पीसीबी के फैसले का सम्मान करते हैं। हमें पहले ही बता दिया गया था कि इन्हें (पति सरफराज) कप्तानी से हटाया जा रहा है। ये जिंदगी का अंत नहीं है। अब वो बिना दबाव के ज्यादा बेहतर खेल सकेंगे। आखिर उन्हें रिटायरमेंट की जरूरत क्या है। वो सिर्फ 32 साल के हैं। धोनी की उम्र क्या है? क्या इस उम्र में कोई संन्यास लेता है?
Source: Dainik Bhaskar October 19, 2019 13:55 UTC