पिहोवा | भाजपा नेता व हरियाणा किसान व कृषि लागत एवं मूल्य आयोग सदस्य डॉ. श्याम भास्कर ने कहा कि पाकिस्तान में जाने वाले सिंधु नदी के जल को रोकने का निर्णय सराहनीय है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का आभार जताया। सिंधु नदी जल समझौते की पुन: समीक्षा हो। समझौता पूरे पाकिस्तान के साथ था। उसके बाद पाकिस्तान से बांग्लादेश अलग हुआ। जो अतिरिक्त जल है वह भारत को मिलना चाहिए। भारत ने सभी यूएन के प्रस्तावों व अंतरराष्ट्रीय संधियों समझौतों का पालन किया है। इस समझौते से बाहर निकलने के विकल्प पर केंद्र सरकार को विचार करना चाहिए। भारत सरकार ने पाकिस्तान की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने का काम किया है। नरेंद्र मोदी ने आज कूटनीति से पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग करने का काम किया है। मौके पर किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी पंडित मांगेराम कौशिक व हरीश तनेजा मौजूद रहे।
Source: Dainik Bhaskar February 23, 2019 21:11 UTC