पाकिस्तान ने मसूद अजहर की संपत्तियां सील करने, उस पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कियापाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद उसकी संपत्तियां सील करने और उस पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है. इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति ने अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था. तीन तलाक और सात बच्चों के बाद 66 साल के थाईलैंड के राजा ने अपनी बॉडीगार्ड से रचाई शादी, देखें VIDEOजैश ने फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जारी अधिसूचना में कहा, ‘‘संघ सरकार को यह आदेश देते हुए प्रसन्नता हो रही है कि अजहर के खिलाफ प्रस्ताव 2368 (2017) का पूर्ण रूप से पालन होगा.'' UN ने अजहर मसूद को वैश्विक आतंकी करार दिया तो US ने दी प्रतिक्रिया, कहा- यह अमेरिकी कूटनीति की जीतसरकार ने अधिकारियों को अधिसूचना के आधार पर जैश सरगना के खिलाफ समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
Source: NDTV May 03, 2019 04:41 UTC